Wednesday, September 30, 2009

एक भारतीय नारी की वीरता को सलाम...


रुखसाना को सलाम आज आपकी पहचान उस लड़की से करवाते है... जिस से हर लड़की को प्रेरणा लेनी चाहिए ... लड़की को क्या, हर भारतीय को, हर इंसान को प्रेरणा लेनी चाहिए.... कि ज़ुल्म को सहना भी ज़ुल्म को बढावा देने कि बराबर है .... जम्मू और कश्मीर मैं .... रुखसाना के घर आतंकवादी आये ... उसके माता पिता को पीटने लगे.... उस से देखा नहीं गया, तो वो और उसका भाई सामने आये और उन्होंने मुकाबला किया इक उग्रवादी मारा गया, दूसरा बुरी तरह घायल हो कर मारा गया.... सलाम है उस लड़की को और उस के भाई को.... उग्रवाद गलत है, फिर चाहे वो किसी भी रूप में हो... अब मेरा सवाल उन लोगों से है, जो खुद को जेहाद का समर्थक कहते है.... अब इस के बारे में उन का कोई बयान क्यूँ नहीं आ रहा क्यों कोई नहीं कह रहा, की उस परिवार के साथ गलत हो रहा था.... जो हिंदुस्तान की पर रह कर, उसी की ज़मीन पे पैदा हुई रोटी खा कर , उसी को गाली देते है...
और पाकिस्तान जिंदाबाद कहते है.... ये सच है, की बहुत बार निर्दोष भी मारे जाते होंगे... लेकिन जो ज्यादातर उग्रवादी मारे जाते है, उस के लिए सारे मानवाधिकार के लोग खड़े हो जाते है... अब वो कहा है .... कृपया अपने अन्दर झांके, और इस दोहरी ज़िन्दगी से बहार आये... सबके विचार आमंत्रित है.... फिर चाहे इस लेख के समर्थन में हो, या फिर विरोध में
सम्बंधित लेख के लिए क्लिक करें

रुखसाना की तस्वीर BBC से साभार ली गई है.

No comments:

Post a Comment

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails